श्री नैना देवी: आनंदपुर साहिब के पास फंदे में फंसा चीता, लोगों में दहशत

--Advertisement--

Image

वन्यजीव संरक्षण विभाग ने अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़कर छतबीड़ चंडीगढ़ भेजा।

श्री नयना देवी – सुभाष चंदेल

श्री नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरोट के साथ लगते तारापुर (दशमेश एकेडमी) गांव के पास जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाई गई बाड़ के जाल में एक तेंदुआ फंस गया। इससे हिमाचल प्रदेश के साथ लगते गांव के लोग भी दहशत में है।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के मोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच, तेंदुए को बेहोश करने के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों को भी बुलाया गया। जो तेंदुए को बेहोश करने में कामयाब रहे।

उसके बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पदाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सकुशल छत्तबीड़ चंडीगढ़ ले जाया गया।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...