रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने से 38 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

तीखी चढ़ाई होने की वजह से पलटा ट्रैक्टर, चालक फंसा रहा ट्राली के बीच।

ऊना, 13 फरवरी – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत कुरियाला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां ट्रैक्टर पलटने से 38 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक सुबह ट्रैक्टर ट्राली में रेत भर कर गांव की चढ़ाई चढ़ रहा था। चढ़ाई तीखी होने की वजह से ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक ट्राली के बीच फंस गया।

चालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अचेत अवस्था में व्यक्ति को बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की गर्दन टूट गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अतुल शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी कुरियाला के रूप में हुई है।

उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...