ज्वाली: भरमाड़ स्थित ईंट भट्ठे के पास मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

Image

भरमाड़ में तीन दिन पहले काम के लिए निकला था घर से और आज पुलिया के नीचे तैरती मिली लाश.

ज्वाली – शिबू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत भरमाड़ स्थित ईंट के भट्ठे कर पास खड्ड में पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (49) पुत्र ईश्वर दास निवासी भगवाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह ईंट के भट्ठे पर कार्य करने वाले लोगों ने भरमाड़ पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की लाश तैरती देखी तथा इसकी सूचना उपप्रधान को दी गई।

मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि उसका पति सोमवार को काम के लिए निकला था तथा जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार को सुबह भरमाड़ में नाले में लाश तैरती मिली है।

इस बाबत ज्वाली पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को भरमाड़ में लाश मिली है जिसकी पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...