परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, प्रधानाचार्य ने 3 विद्यार्थियों को करवाया चंडीगढ़ का भ्रमण

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 फरवरी – नितिश पठानियां

छठी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं को चंडीगढ़ में भ्रमण करवाया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग की तीन मेधावी छात्राएं इन दिनों चंडीगढ़ की प्रसिद्ध स्थलों के तीन दिवसीय भ्रमण पर है।

प्रधानाचार्य डॉ. संदीप शर्मा इन बालिकाओं को अपने निजी खर्चे पर भ्रमण करवा रहे हैं, ताकि बेटियां अगली कक्षाओं में और अच्छे अंक प्राप्त कर सके। जिसमें नव्या ने छठी कक्षा की परीक्षा में 88.6 प्रतिशत, सुकृति ने सातवीं कक्षा में 89.1 प्रतिशत और स्नेहा ने आठवीं कक्षा में 91.01 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

बता दें बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि व प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रधानाचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने एक नया तरीका अपनाया है, ताकि बच्चे अच्छे अंक प्राप्त करके किसी भी प्रतियोगितात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बन सके।

बीते वर्ष नवंबर माह के दौरान परीक्षा से पहले प्रधानाचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने प्रातःकालीन सभा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भ्रमण का एक पैकेज की घोषणा की गई थी। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2022 के दौरान छठी से आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को चंडीगढ़ शहर के सुखना झील सहित विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

इसी प्रकार नवीं और दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वातानुकूलित रेल यात्रा तथा 11वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों अपने खर्च पर किसी महानगर का हवाई सफर से भ्रमण करवाना प्रस्तावित है  ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ सके।

गौर रहे कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए डॉ. संदीप शर्मा ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में जमा दो की परीक्षा में टॉप 10 की मेरिट में आने पर दो बालिकाओं को अपनी जेब से एक एक लाख रुपये की राशि प्रदान करके पुरस्कृत किया था।

यही नहीं डाॅ. संदीप शर्मा ने चियोग स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए दस लाख की राशि अपने निजी खाते से प्रदान की गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...