दिल्ली जैसा कांडः यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार से 11 किमी तक फंसा रहा युवक का शव

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में दिल्ली के कंझावाला जैसा कांड सामने आया है. यहां पर एक कार ने एक युवक के शव को 11 किमी तक घसीटा है. टोल प्लाजा पर सुरक्षा कर्मियों ने यह शव देखा और गाड़ी को रोका.

जानकारी के अनुसार, मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आईं है. एक्सप्रेस-वे पर कार मे कई किलोमीटर तक शव गाड़ी में फंसा रहा. मामले की जानकारी उस समय हुई जब गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची और सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी के नीचे शव को फंसे हुए देखा.

बताया जा रहा है कि शव करीब 11 किलोमीटर तक कार में फंसा रहा. कार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि कार दिल्ली निवासी वीरेंद्र चला रहा था, जिसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है.

कार स्विफ्ट, दिल्ली का चालक 

शव किसी 30 वर्षीय युवक का है. शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है. कार में फंसे रहने के कारण शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यह अभी कॉन्फ्रम नहीं है कि टक्कर मारी है या एक्सप्रेस वे पर शव पड़ा था. यह जांच चल रही है. स्विफ्ट कार वीरेन्द्र सिंह पुत्र रतिमन सिंह निवासी-संगम बिहार थाना तिगड़ी दिल्ली चला रहा था.

एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि रात को 3 बजे कार सवार 2 महिला और 2 पुरुष टोल कटाने के लिए जब टोल प्लाजा पर रुके, तब सुरक्षा कर्मियों की नजर गाड़ी पर गई. तब पता चला की कार के पीछे की तरफ शव फंसा हुआ है.

रात को एक्सप्रेस वे पर कोहरा था, जिसकी वजह से शायद चालक को सड़क पर पड़ा हुआ शव दिखाई नहीं दिया. टूटे हुए की पैड वाला मोबाइल मिला है और साथ ही करीब 500 रुपए मृतक की जेब से मिले हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...