शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 फरवरी – नितिश पठानियां

राजधानी में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म किया है। इस मामले से पीड़ित युवती ने बालूगंज थाने में आरोपी रोहित (28) निवासी चनोग के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वायदा किया था और इसकी आड़ में 2020 से वह लगातार दुराचार करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात रखी तो आरोपी ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।

जिसके बाद पीड़ित युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत बालूगंज थाने में की। जानकारी अनुसार इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...