कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते बनगढ़ के जंगल में एक घायल तेंदुए को वन तथा पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू किया। 3 वर्षीय तेंदुआ कड़ाकी में फंसने के चलते घायल हुआ था। घायल अवस्था में तेंदुए को बरनोह स्थित अस्पताल में उपचार दिया गया।

पुलिस ने भी मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को आईआरबी बनगढ़ बटालियन के समीप पुलिस को एक तेंदुए के कड़ाकीमें फंसे होने की सूचना मिली।

सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन के जरिए बेहोश किया गया। घायल अवस्था में तेंदुए को पशुपालन विभाग के बरनोह स्थित अस्पताल में लाया गया।

यहां चिकित्सकों की टीम में शामिल डा. राकेश भट्टी व अन्य ने एनिथिसिया देने के बाद तेंदुए की पर्याप्त जांच की। डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने रेंज ऑफिसर राजेश ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...