लोस चुनावों से पहले प्रदेश सरकार पूरा करेगी हर वादा -चन्द्र कुमार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए हर वादे को लोस चुनाव से पहले पूरा करेगी जिसके लिए सरकार का अपने स्तर पर मंथन चला हुआ है और पहली ही केबिनेट में सरकार ने सभी कमर्चारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दे दिया है और जल्द ही प्रदेश की दस लाख से अधिक महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह भी मिल जाएगा जिसका फैसला भी अगली केबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

यह बात कृषि व पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने विश्रामगृह ज्वाली में कही। चन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार का युवाओं के साथ एक लाख नोकरियों का जो वादा है उसे भी लोकसभा चुनावों से पहले पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत वाइज दौरा करेंगे और स्थानीय जनता का धन्यवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं को घर द्वार जाकर सुनकर हल किया जाएगा।

चन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस जो बोलती है वो करती है। भाजपा और उसके नेताओं की तरह झूठे जुमले नहीं देती। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे सब ईमानदारी से अपना-अपना कार्य करें और आम जनता की सेवा करें।

चन्द्र कुमार ने आवारा पशुओं के बारे में भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे बहुत दुख होता है कि जिस गाय को हमारी संस्कृति में मां का दर्जा दिया है लोग उसका दूध पीकर बेसहारा छोड़ देते हैं इसके लिए भी सरकार कड़े कानून बनाने जा रही है ताकि जब किसी को कड़ी सजा मिलेगी तो कई लोगों में इसका डर होगा।

चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 में भी लोगों के लिए सुविधा शुरू की है जिसमें आप अपने नजदीकी आवारा पशुओं के बारे शिकायत कर सकते हैं उसके बाद प्रशासन द्वारा उनकी समस्या का हल किया जाएगा।

उन्होंने उपमंडल अधिकारी को ज्वाली में करीबन तीन करोड़ की लागत से बन रहे खेल के मैदान को अच्छी तरह बनाने के आदेश दिए ताकि युवाओं को अच्छी व बेहतर खेल सेवाएं दी जा सकें।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उपमंडल अधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...