कांगड़ा में हिमाचल का सबसे बड़ा Zoo बनाने की तैयारी, अढाई सौ करोड़ की लागत

--Advertisement--

Image

शिमला, 4 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा ज़ू बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कांगड़ा के बनखंडी में यह ज़ू बनने जा रहा है। इस पर अढाई सौ करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का अंदाजा लगाया गया है।

ज़ू के लिए बनखंडी में भूमि चयन कर लिया गया है। इसका क्षेत्रफल 192 हेक्टेयर है, जबकि बड़े ज़ू के लिए 75 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होती है।

पीसीसीएफ वन्य प्राणीराजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल में स्माल और मिनी ज़ू है। यदि कुफरी की ही बात करें तो कुफरी का ज़ू 16 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है।

प्रदेश के सबसे बड़े जू के लिए डीपीआर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं और 10 फरवरी को आवेदकों के साथ बैठक रखी गई है। इसके बाद डीपीआर बनाकर केंद्र जू प्राधिकरण को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।
यदि सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश को जल्द ही सबसे बड़ा ज़ू मिल जाएगा। इस ज़ू के बनने से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...