HPS साहिल अरोड़ा होंगे केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण केंद्र चंडीगढ़ के वाइस प्रिंसिपल

--Advertisement--

Image

शिमला, 4 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा अधिकारी साहिल अरोड़ा की प्रतिनियुक्ति को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बद्दी में डीएसपी (लीव रिजर्व) के पद पर तैनात साहिल अरोड़ा को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण केंद्र वाइस प्रिंसिपल के पद पर चार साल के लिए नियुक्ति मिली है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के स्तर पर जारी अधिसूचना में पुलिस अधिकारी को भारमुक्त किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल कैडर की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रानी बिंदू सचदेवा भी सैंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टिटयूट चंडीगढ़ में निदेशक के पद पर तैनात हैं। संस्थान की स्थापना 1973 में हुई थी। चंडीगढ़ के अलावा सीडीटीआई हैदराबाद, कोलकात्ता, जयपुर व गाजियाबाद में स्थित है।

संस्थान द्वारा पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए विशेष कोर्स चलाए जाते हैं। 2021-22 में सीडीटीआई चंडीगढ़ ने 48 कोर्सिज में प्रशिक्षण प्रदान किया। संस्थान द्वारा लाॅ एनफोर्समेंट एजेंसियों को जांच में मदद मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...