सप्लायर बनकर शातिर ने उद्योगपति को लगाया 8.46 लाख का चूना

--Advertisement--

Image

बीबीएन, 02 फरवरी – रजनीश ठाकुर

बरोटीवाला में उद्योगपति से 8.46 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उद्योगपति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में प्रथम इण्डस्ट्रीज बरोटीवाला के मालिक पवन पाण्डे ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज व एलएलपी सप्लायर के रूप में अपना परिचय दिया और साथ में व्यापार करने का सुझाव रखा।

उन्होंने अपनी कंपनी का नाम “श्री इण्टर प्राइजेज” बताया जोकि वर्धमान सोसायटी यूनिवर्सिटी रोड राजकोट के समीप है। शातिरों ने फोन किया और कहा कि एलएलपी मैटेरियल मिलेगा व पेमेंट भी एडवांस करनी होगी।

जिसके बाद शातिरों के झांसे में आकर उद्योगपति ने चैक से 8 लाख 46 हजार 400 रुपये  RTGS द्वारा खाते में डाल दिए। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो माल मिला और न ही पेमेंट वापिस मिली।

एसएचओ श्याम लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उद्योगपति से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी हिरासत में होगें और राशि को रिकवर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...