ऊना-धर्मशाला NH पर बेसहारा बैल से टकराई बाइक, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर चुरुड़ू में बुधवार रात को एक बाइक बेसहारा बैल से टकरा गई, जिसके चलते बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक बाइक चालक की पहचान सोमनाथ पुत्र जगदीश राम निवासी धंधड़ी के रूप में हुई है।

ऊना – अमित शर्मा

ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर चुरुड़ू में बुधवार रात को एक बाइक बेसहारा बैल से टकरा गई, जिसके चलते बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक बाइक चालक की पहचान सोमनाथ पुत्र जगदीश राम निवासी धंधड़ी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमनाथ बाइक पर चुरुड़ू से गुजर रहा था तो अचानक सड़क पर आए बेसहारा बैल से टकरा गया, जिसके चलते वह घायल हो गया।

हादसे के बाद उसे ऊना अस्पताल भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया है।

उक्त व्यक्ति मजदूरी करता था। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...