खाई में लुढ़की ब्रेजा कार…ड्यूटी पर जा रहे 34 वर्षीय पटवारी की मौत

--Advertisement--

Image

कुपवी, 01 फरवरी – नितिश पठानियां

शिमला के नागरिक उपमंडल कुपवी से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 34 वर्षीय पटवारी की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार (HP 08A-5679) जुड़ू-शिलाल से मालत की ओर जा रही थी। इसी दौरान नंदपुर के समीप पहुंचते ही कार गहरी खाई में लुढ़क गई।
हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए व कार में सवार पटवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान रमेश कुमार (34), पुत्र मंगत राम, निवासी गांव कनहाल, डाकघर केदी, तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी है कि व्यक्ति कुपवी तहसील के मालत पतवार वृत्त में पटवारी के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था।
उधर, नागरिक उपमंडल कुपवी के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 25 हज़ार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...