हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 फरवरी – नितिश पठानियां

साल 2023 हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत व उनकी धर्म पत्नी नीना के लिए खुशखबरी का साल रहा है।  हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध युवा लोक गायक इंद्रजीत और नीना के घर भी किलकारी गूंजी है। लोक गायक इंद्रजीत की धर्म पत्नी नीना ने सुंदर बेटे को जन्म दिया है।

लोक गायक इंद्रजीत का हमेशा हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए लोक गायक इंद्र जीत ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार धूप दिखाने की रस्म में अपने पुत्र को कुल्लवी टोपी पहनाकर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।

लोक गायक इंद्रजीत ने अपने बच्चे के साथ वीडियो ब फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने अपने साथ बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो चाहने वालों और संगीत प्रेमियों का सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक बेटे के पैरेंट्स बनकर दोनों कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत की पत्नी नीना ने 28 जनवरी को कुल्लू के कुल्लू वैली हॉस्पिटल में एक सुंदर से बेटे को जन्म दिया है।
हिमाचली संस्कृति को चार चांद लगाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने  मीडिया से बातचीत करते हुए सभी चाहने वालों का ब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ब प्रिंट मीडिया का दिल कि गहराई से शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
साथ में ये भी कहा है मैं अपने बेटे को भी अपनी संस्कृति को बरकरार रखने के लिए प्रेरित करता रहूंगा। रीति रिवाज के अनुसार जल्द बेटे का नामकरण किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...