काँगड़ा जिला के नूरपुर में 1.20 करोड़ की हेरोइन व 13.20 लाख नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर पुलिस की टीम ने मंगलवार को जसूर में नारकोटिक्स टीम की सहायता से 1.20 करोड़ की हेरोइन व 13.20 लाख नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार किए।

हिमाचल प्रदेश में बरामद यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है। गिरफ्तार आरोपियों (25) रोहित कुमार निवासी नानक रोड गुरदासपुर, पंजाब व (29) विशाल कुमार निवासी डमटाल, भदरोया, कांगड़ा से वर्ना गाड़ी (PB 02EE-2607) भी जब्त की गई है।

पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि प्रदेश पुलिस अमृतसर से आरोपियों का पीछा कर रही थी।

पुलिस को आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये अमृतसर पहुंची थी। नशा तस्करों की गाड़ी की तलाशी के दौरान 100 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं।

जानकारी है कि नूरपुर की ओर से यह गाड़ी तेज रफ्तार से पठानकोट की ओर जा रही थी। जसूर सर्विस लेन में जैसे ही गाड़ी निकली, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए अपनी गाड़ी उनके आगे खड़ी कर दी।

तस्करों ने निकलने के लिए उस गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान तस्करों ने गाड़ी से निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस व नारकोटिक्स की टीम ने दोनों को दबोच लिया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को आरोपियों के पास से एक किलो 100 ग्राम चिट्टा, 13 लाख 220 हजार 330 रुपये की नशीली दवा बरामद हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दवा की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, 25, निवासी नानक रोड गुरदासपुर, पंजाब और विशाल कुमार, 29, निवासी डमटाल, भाद्रोया, कांगड़ा के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...