
मंडी, 01 फरवरी – डॉली चौहान
दिव्यांगजन अपने आप को किसी से अलग महसूस न करें। उनमें छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए सरकार, प्रशासन व अन्य संस्थाओं के द्वारा समय- समय पर कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मंडी में पहली बार पैरा क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन पंडोह स्थित पुलिस ग्राउंड में 4 से 5 फरवरी तक करवाई जाएंगी, जिसमें उत्तर भारत की 6 टीमें भाग लेंगी। एसडीएम कार्यालय मंडी में कार्यक्रम के आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए तैयार की गई टी शर्ट्स को एसडीएम रितिका जिंदल के हाथों से लांच किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की 6 टीमें भाग लेती है, जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की टीमों को रखा गया है। ग्रुप बी में उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली की टीमों को रखा गया है।
ग्रुप-ए के मैच पंडोह के पुलिस मैदान में 4 व 5 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम रितिका जिंदल ने आयोजकों को बधाई दी और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आने वाले समय में भी होने की उम्मीद जताई।
