पौधारोपण से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

--Advertisement--

Image

सुजानपुर उपमंडल में शिशु लिंगानुपात में हुआ बड़ा सुधार

हमीरपुर 27 जनवरी  – अनिल कपलेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 18 से 24 जनवरी तक आयोजित किए गए राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के दौरान सुजानपुर खंड में कई गतिविधियां करवाई गईं।

एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि सुजानपुर खंड में यह सप्ताह काफी उपलब्धियों भरा रहा। इस अभियान का अंतिम दिन बेटियों के नाम पौधारोपण को समर्पित रहा।

पौधारोपण के इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्यान विभाग एवं एनजीओ द्वारा वितरित फलदार पौधों को नवजात बेटियों के नाम रोपित कर आम लोगों को बेटी एवं प्रकृति के संरक्षण और उनकी महत्ता का संदेश दिया गया।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली चैंपियन बेटियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उनकी उपलब्धियों से संबंधित वीडियो स्थानीय चैनलों पर प्रसारित किए गए तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

बेटियों और महिलाओं के विकास के लिए उपयुक्त परिवेश के निर्माण हेतु सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से उपमंडल की 22 में से 18 पंचायतों में जनसमुदाय और स्थानीय नेतृत्व से जनसंवाद कार्यक्रमों के प्रथम दौर का आयोजन किया गया।

एसडीएम ने जनसमुदाय एवं विभागीय अधिकारियों का उनकी प्रतिबद्धता के लिए तथा स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) ओपन हैंडज का इस दौरान मेडिकल कैंप आयोजित करने तथा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (वेदांता समूह) का पौधारोपण में योगदान के लिए धन्यवाद किया।

एसडीएम ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। इनके परिणामस्वरूप ही उपमंडल सुजानपुर में शिशु लिंगानुपात 1040 लड़कियां प्रति 1000 लडक़ों तक पहुंच गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...