नोट के बदले वोट: धर्म संकट में पड़ी भाजपा, आखिर पार्टी के नेता ने क्यों दिया ऐसा बयान?

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रमेश जरकीहोली के आश्चर्यजनक रूप से नोट के बदले वोट वाले बयान ने कर्नाटक में पार्टी इकाई को धर्म संकट में डाल दिया है।

पूर्व मंत्री जरकीहोली ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रति वोट 6,000 रुपए देगी। मैं देख रहा हूं कि वह निर्वाचन क्षेत्र में अपने मतदाताओं को उपहार वितरित कर रही हैं।

अब तक, उन्होंने लगभग 1,000 रुपए मूल्य के कुक्कर और मिक्सर जैसे रसोई के उपकरण दिए होंगे। वह उपहार का एक और सेट दे सकती हैं।

इन सभी को मिलाकर लगभग 3,000 रुपए खर्च हो सकते हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अगर हम आपको 6,000 रुपए नहीं देते हैं, तो आप हमारे उम्मीदवार को वोट न दें।

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेता लक्ष्मी हेब्बलकर की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की। हालांकि भाजपा ने जारकीहोली के बयान से खुद को अलग कर लिया है।

मीडिया से बात करते हुए जल संसाधन मंत्री गोविंद करजोल ने कहा कि यह जारकीहोली की निजी टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...