अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन के घर एफबीआई की रेड; छापामारी से हडक़ंप, तलाशी में मिले छह गोपनीय दस्तावेज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी मिली है कि एफबीआई ने बाइडेन के आवास में करीब 13 घंटे तलाशी ली। इस दौरान टीम ने छह गोपनीय दस्तावेज जब्त किए हैं।

मामले की जानकारी बाइडेन के वकील दी। उन्होंने कहा कि इनमें वे दस्तावेज भी हैं, जब बराक ओबामा कार्यकाल के दौरान बाइडेन उपराष्ट्रपति पद पर रहे। इसके अलावा कुछ दस्तावेज बाइडेन द्वारा हस्तलिखित हैं।

जेलावेयर में घर की तलाशी के वक्त बाइडेन और उनकी पत्नी मौजूद नहीं थे। इस प्रकरण पर बाइडेन ने भी सफाई दी है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोपनीय दस्तावेजों को लेकर अमरीका के राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मची है।

पहले डोनाल्ड ट्रंप के घर छापामारी में न्याय विभाग को कई अहम दस्तावेज मिले। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर तलाशी ली गई। शुक्रवार को एक बार फिर एफबीआई की टीम बाइडेन के जेलावेयर स्थित आवास पहुंची और 13 घंटे तलाशी अभियान चलाया।

बाइडेन के वकील बॉब बाउर ने बताया कि शुक्रवार को बाइडेन के आवास पर तलाशी ली गई और छह गोपनीय दस्तावेज जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेज हैं, जब बाइडेन ने बतौर अमरीकी सेनेट पर 1973 से 2009 तक डेलावेयर का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि अन्य दस्तावेज 2009 से 2017 तक ओबामा प्रशासन में उपाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल से संबंधित थे।

न्याय विभाग ने उन दस्तावेजों को भी जब्त किया है जो बाइडेन द्वारा हस्तलिखित हैं। बॉब बाउर ने कहा कि तलाशी के दौरान न तो बाइडेन और न ही उनकी पत्नी मौजूद थीं। जांच के दौरान बाइडेन और व्हाइट हाउस के वकील मौजूद थे।

हालांकि बाउर ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि घर में दस्तावेज कहां से मिले? जबकि पिछली बार मिले दस्तावेज़ घर के गैरेज और भंडारण स्थान में पाए गए थे।

जांच से यह पता चलता है कि संघीय जांचकर्ता बाइडेन के कब्जे में पाए गए दस्तावेजों की जांच के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...

16 मई तक भरें फॉर्म, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया जारी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में कक्षा 11वीं...

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...