साहित्य तथा शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए गाहलियां के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को बृज गौरव अवार्ड 2023 तथा विवेकानंद राष्ट्रीय स्मृति सम्मान 2023 मिला

--Advertisement--

Image

हिम खबर – डेस्क 

विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान,आगरा द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के भाषा अध्यापक एवं युवा कवि लेखक राजीव डोगरा को साहित्य,शिक्षा तथा शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संस्थान द्वारा बृज गौरव अवार्ड 2023 देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर युवा संगम संस्थान द्वारा राजीव को कविताओं तथा लेखों के माध्यम से युवा पीढ़ी में जनचेतना का संचार करने के लिए विवेकानंद राष्ट्रीय स्मृति सम्मान 2023 भी दिया गया।

गौरतलब है कि राजीव की कविताएं सिर्फ हिमाचल में ही नहीं साथ में लगते राज्य जम्मू – कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, नई दिल्ली, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश राजस्थान इत्यादि जैसे राज्यों में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होती है।

देश के बाहर अमेरिका,कनाडा,ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी इनकी कविताएं प्रकाशित हो रही है।

सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा उनके स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां) ने अत्यंत खुशी व्यक्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...