राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर द्वारा प्रदूषण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर, जिला बिलासपुर में सोशल सर्विस एक्टिविटी में एंटी पॉल्यूशन ड्राइव के तहत बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में एनसीसी के 50 कैडेट्स ने भाग लिया। रैली के जरिए औहर के आस पास के लोगों को प्रदूषण के विभिन्न कारणों और उन्हें रोकने के प्रति जागरूक किया गया।

रैली के दौरान औहर के लोगों के साथ साथ कुछ बुजुर्ग भी सबके आकर्षण का केंद्र बने।

एनसीसी प्रभारी अब्दुल मजीद ने कहा कि विज्ञान के इस युग में मानव को जहां कुछ वरदान मिले तो वहीं कुछ अभिशाप भी मिले हैं।

प्रदूषण भी ऐसा ही एक अभिशाप है जो विज्ञान की कोख से पैदा हुआ है, जिसे सहने के लिए सभी मजबूर हैं। प्रदूषण के चलते मानव जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने बताया कि लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसी लिए स्कूल के प्रांगण से औहर को गलियों से होते हुए इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में “आओ हाथ से हाथ मिलाएं, प्रदूषण को जड़ से मिटाएं” और ” पौधे लगाएं शुद्ध हवा पाएं” जैसे नारों से औहर को गलियों गूंज उठी।

इसके उपरांत एन सी सी कैडेट्स ने स्कूल परिसर और स्कूल में स्थित विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीर भंडारी राम परिसर की साफ सफाई भी की।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य नीलम वर्मा, अध्यापक गोपाल दरोच, सरोज शर्मा, सोनिया कटोच, मनोरमा कुमारी, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...