काँगड़ा: 26 वर्षीय बेटे के लिए जिंदगी दांव पर लगा रही मां, आर्थिक तंगी बनी इलाज में बाधक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, 12 जनवरी – राजीव जसवाल

कहते हैं एक मां अपने संतान की सलामती के लिए कुछ भी कर सकती है। ऐसी ही मां का मानवीय चेहरा हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सामने आया है।

हिमाचल पुलिस में तैनात अपने 26 वर्षीय बेटे की जान बचाने के लिए मां ने अपनी एक किडनी देने का फैसला लिया है। बेटे की दोनों किडनी खराब हो चुकी है।

गरीब परिवार से संबंध रखने वाले शुभम की 45 वर्षीय मां संतोष कुमारी किडनी देने को तो तैयार हो गई है, लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है।

शुभम भारद्वाज के लिए डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट को कहा है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार को बेटे की चिंता सता रही है। ज्वाली विस क्षेत्र के सुघाल गांव के रहने वाले शुभम के घर की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह अपने खर्चे से किडनी ट्रांसप्लांट करवा सके। शुभम के परिवार में माता-पिता दो भाई है।

शुभम का बड़ा भाई टेस्ट की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा भाई फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा है। नौकरी लगाने के बाद शुभम  परिवार का सहारा बन गया था। लेकिन अब शुभम को खुद सहारे की जरुरत है।

शुभम ने बातचीत में बताया कि सितंबर 2022 में उन्हें दोनों किडनी ख़राब होने का पता चला। ट्रांसप्लांट करवाने के लिए लगभग 8 लाख रुपए की दरकार है। परिवार इस खर्चे को उठाने में असमर्थ है। लिहाजा उन्हें मदद की दरकार है।

शुभम ने 2015 में बतौर कांस्टेबल हिमाचल पुलिस में अपने कैरियर की शुरुआत की। वर्तमान में शुभम सेकंड आईआरबीएन बटालियन सकोह में तैनात है। शुभम ने दानी सज्जनों सहायता की अपील की है।

अनुदान शुभम के अकाउंट में करें

NAME -SHUBHAM BHARDWAJ

SBI ACCOUNT -20205282007

IFSC-SBIN0010505

GOOGLE PAY : 7876711832

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...