आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख, छिन गया पांच परिवारों का आशियाना

--Advertisement--

Image

मंडी, 12 जनवरी – डॉली चौहान

पधर उपमंडल के तहत आने वाले घघटयाण गांव में बीती रात आग लगने के कारण तीन मंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड के कारण पांच परिवार घर से बेघर हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार घघटयाण गांव निवासी रूप लाल, प्रेम सिंह, देवी सिंह, भीम सिंह और राजेंद्र कुमार के संयुक्त मकान में रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई।

परिवार के सभी लोग उस समय सो रहे थे। जैसे ही घरवालों को आग का पता चला तो उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जानें बचाई और बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकल पाए।

आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन उनकी कोशिशें भीषण आग के आगे नाकाफी साबित हुई। देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।

इन पांचों परिवारों के पास तन पर मौजूद कपड़ों के सिवाय और कुछ भी शेष नहीं बचा है। करीब 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पीड़ित परिवारों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग उठाई है ताकि वे दोबारा से अपना घर बना सकें। वहीं, प्रशासन ने भी घटनास्थल पर जाकर नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

अभी प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी और उसके बाद नियमानुसार मुआवजा अदा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...