इंतजार खत्म…13 जनवरी को होगी सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक

--Advertisement--

Image

शिमला, 11 जनवरी – नितिश पठानियां 

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब सरकार की पहली कैबिनेट 13 जनवरी को होगी। सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित होगी।

बैठक से जनता को ये आस

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का जनता बेसब्री से इन्तजार कर रही है। कांग्रेस पहली कैबिनेट में ही ओपीएस (OPS) देने का वादा कर चुकी है।

वहीं प्रदेश के हजारों युवाओं को नौकरियां देने का भी वादा कांग्रेस ने अपने चुनाव के घोषणा पत्र में किया था।

वहीं कांग्रेस पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का वादा भी किया है।

अपने घोषणा पत्र में यह भी जिक्र किया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में 300 यूनिट बिजली फ्री देने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद हालांकि अभी मंत्रियों को विभाग नहीं सौंपे गए है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मंत्रिमंडल की बैठक से पहले विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।

देखना यह होगा कि सुक्खू सरकार पहली कैबिनेट में क्या अहम फैसले लेती है। कैबिनेट से आम जनता सहित कई वर्गों को राहत की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...