कार में जा रहे थे शिमला, बहस के बाद कर दी फायरिंग, एक व्यक्ति सहित तीन महिलाएं घायल

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

सोलन जिले के अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर देर रात फायरिंग होने से एक व्यक्ति सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं।

घायलों को तुरंत अर्की अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार हमीरपुर से शिमला जा रहे इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

जिसको लेकर एक व्यक्ति ने बाहर से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी। जिस कारण आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई तथा कार की पिछली सीट पर बैठीं अन्य तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया।

मामले की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि हमीरपुर क्षेत्र से यह लोग शिमला की ओर जा रहे थे तथा किसी बात को लेकर इनकी आपस में कहासुनी हो गई किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...