शिमला से धर्मशाला और कुल्लू की हवाई यात्रा हुई सस्ती, जानें प्रति सीट किराया

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हवाई यात्री प्रति सीट अब 3,563 रुपये का भुगतान कर शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू पहुंच सकेंगे। शिमला वापस आने के लिए भी इन दोनों एयरपोर्ट से किराया 3,563 रुपये ही लगेगा।

इससे पहले इस सफर के 5,138 रुपये लगते थे। हवाई सुविधा मुहैया करवाने वाली एलायंस एयर ने 1,575 रुपये किराया कम कर हिमाचल वासियों को नववर्ष की सौगात दी है।

एलायंस एयर की शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन हवाई सेवा है। एलायंस एयर ने 9 दिसंबर से शिमला-धर्मशाला और कुल्लू-शिमला के लिए हवाई उड़ानें शुरू की थीं।

शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होती है, जो गगल एयरपोर्ट पर 8:30 बजे पहुंचती है। वहीं, धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे उड़ान होती है, जो 9:40 पर शिमला पहुंचती है।

शिमला से कुल्लू के लिए उड़ान सुबह 7:40 पर होती है और 8:30 बजे कुल्लू पहुंचती है। वहीं, कुल्लू से शिमला के लिए सुबह 8:50 पर वापसी की उड़ान होती है, जो 9:40 बजे शिमला पहुंचती है।

कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि एलायंस एयर ने हिमाचल प्रदेश में हवाई किराये में कटौती की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...