रिहायशी मकान में भड़की आग, एक लाख रुपये का नुकसान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 2 में बने एक रिहाशयी मकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई।

अग्निकांड में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी रमेश चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 नजदीक पुलिस थाना के पास मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर पर बने स्लेटपोश कमरे में आग की लपटें उठना शुरू हुईं।

अग्निकांड के दौरान परिवार के सदस्य मकान के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। आग लगने की सूचना मकान के साथ में रहने वाले पड़ोसियों ने दी।

सूचना मिलते ही मकान को खाली कर दिया गया। मौके पर स्थानीय लोगों व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते मकान के बाकी कमरों को जलने से बचा लिया गया।

सुजानपुर प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान संबंधी रिपोर्ट बनवाई जा रही है।

उपमंडल अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू ने बताया रिहायशी मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है।

पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान आकलन करवाया जा रहा है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...