प्रतिभा सिंह बोलीं- कांगड़ा के विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की सीएम से करूंगी बात

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कैबिनेट में जिन जिलों को अभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने पार्टी विधायकों को भी तवज्जो दिया जाएगा।

26 जनवरी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर आयोजित बैठक के लिए राजीव भवन शिमला में मौजूद रहीं प्रतिभा सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि कहा कि सरकार में नए चेहरे के साथ वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया है।

सभी लोगों ने इसका स्वागत किया है। जिन जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने हुए विधायकों को भी तवज्जो दिया जाएगा। कहा कि कांगड़ा से इतने विधायक जीतकर आए हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी कि कांगड़ा से जीते विधायकों को भी तवज्जो दी जाए। कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने पर का फैसला होगा।

19 जनवरी को इंदौरा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा में प्रवेश करेगी और इसके फठानकोट से जम्मू-कश्मीर जाएगी।

यात्रा में सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यात्रा के संदेश को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। प्रतिभा ने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। अभियान को लेकर ही जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी।

इसके तहत सभी राज्यों में कांग्रेस देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हाथ से हाथ जोड़कर लोगों को आपसी प्रेम के लिए प्रेरित करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...