हिमाचल के सात जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चार दिन खराब रहेगा मौसम

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों समेत लाहौल-स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 11 से 13 जनवरी तक अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान निचले व मैदानी भागों में बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर  जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिरमौर के कुछ भागों में भी अलर्ट जारी हुआ है। 10 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

14 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, आज भी शिमला समेत अन्य भागों में सुबह से मौसम खराब बना हुआ है।

बर्फबारी शुरू होते ही लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से पर्यटकों को खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें व जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...