डॉ. बिंदल के आरोप, कॉंग्रेस ने 2023 की शुरुआत में ही जनता से किए ये 3 बड़े धोखे

--Advertisement--

Image

नाहन, 09 जनवरी – नरेश कुमार राधे

डॉक्टर राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार ने जनता के साथ वर्ष 2023 के प्रारम्भ में  तीन बड़े धोखे किए हैं।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने पहला धोखा जनता की जरुरत पर खोले गए संस्थान बंद कर किया। दूसरा 3000 करोड़ रूपए कर्ज और तीसरा 3 रुपये लीटर डीजल पर वैट लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता के साथ होने वाले धोखों की बौछार हो सकती है।

डॉक्टर बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को पहला महंगाई का तोहफा दिया। चुनावों में वोट मांगते समय महंगाई समाप्त करने का वायदा करते रहे, अभी मंत्रिमंडल बना भी नहीं था कि डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया। डीजल का रेट बढ़ने से समाज के हर वर्ग पर बोझ पड़ता है। माला-भाडा बढता है तो हर चीज के दाम बढते हैं।

वोट मांगते समय कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के कर्ज की बहुत चिन्ता थी। अब 3000 करोड़ रुपये का कर्ज दो महीनों में लिया जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आते ही जनहित में खोले गए सैंकडों अस्पताल, तहसीलें, पटवार सर्कल, थाने, कार्यालय बंद कर दिए और कहा कि सरकार का पैसा बचाना है।

उन्होनें कहा कि अब सवाल यह खड़ा होता है कि दफतर, अस्पताल बंद करके पैसा बचाना है ?कर्ज से पैसा इक्कठा करना है महंगाई बढा कर पैसा इक्कठा करना है।

यह सब पैसा किसके लिए इक्कठा किया जा रहा है। ऐसा तो नहीं कि 70 लाख लोगों पर बोझ डाल कर चन्द लोगों को लाभ देने की तैयार की जा रही हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...