11.57 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार पांच युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना, 09 जनवरी – अमित शर्मा 

जिला पुलिस ने 11.57 ग्राम चिट्टे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को जिला पुलिस की टीम विश्राम गृह के समीप गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस डीसी कॉलोनी की ओर से एक कार वहां आई जिसे पुलिस ने रोका। पुलिस को देख कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे कुछ दूरी पर पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस टीम ने कार को काबू कर लिया और कार सवार युवकों से पूछताछ शुरू की। कार की चैकिंग करने पर 11.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी युवकों की पहचान वरुण सरीन निवासी ऊना, सुनील कुमार, मुनीष कुमार, उत्तम चंद व रवि कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सभी को अदालत में पेश किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...