खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-जटकरी मार्ग पर लांघा के निकट एक पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान अनिल कुमार (32) पुत्र भोला राम निवासी गांव जटकरी डाकघर भडिय़ां कोठी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार सोमवार को अनिल कुमार जटकरी से चम्बा की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब लांघा के निकट पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। पिकअप पर पत्थर गिरने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में गिर गई।

इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और चालक को घटनास्थल से निकालकर मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...