SIU टीम ने HRTC बस में सवार व्यक्ति को स्मैक और नशीली दवाईयों के साथ किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। नशा तस्करी का ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है।

यहां बिलासपुर पुलिस की एसआईयूटीम ने HRTC बस में सवार एक व्यक्ति को 14.83 ग्राम स्मैक और 400 कैप्सूल प्रतिबंधित दवाईयों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम बिलासपुर ने प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में वेटरनरी अस्पताल बिलासपुर के पास नाका लगा रखा था।

इस दौरान टीम ने सरकाघाट से दिल्ली जा रही एक एचआरटीसी बस को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान बस में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया।

पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14.83 ग्राम स्मैक और 400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नशे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि एसआईयू टीम की ओर से सुबह के समय बजे बिलासपुर शहर के वेटनरी अस्पताल चौक के पास नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान एचआरटीसी की वोल्वो बस में सवार मंडी जिला के एक व्यक्ति को स्मैक व प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...