मारूति सुजुकी कम्पनी हेतू साक्षात्कार 18 जनवरी को आईटीआई ऊना में

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मारूति सुजुकी कम्पनी गुजरात द्वारा हंसालपुर यूनिट हेतू 18 जनवरी को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजकीय आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार भारत सरकार के नेशनल इम्पलाॅयमेंट एनहांसमेंट मिशन और एनईएएम के तहत एक से तीन वर्ष के प्रशिक्षण एवं तदोपरांत कम्पनी में समायोजन हेतू आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया साक्षात्कार में फिटर, डीजल मकैनिक, मोटर मकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, बैल्डर, इलैक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसैसिंग आॅप्रेटर, ट्रैक्टर मकैनिक, पेंटर जनरल में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2018, 19, 20, 21 व 22 मंे पासिंग आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में कम्पनी द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का उसी दिन पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष 21 हज़ार रूपये सीटीसी तथा 15 हज़ार 800 रूपये नेट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी।

इसके अतिरिक्त इसी दिन उक्त ट्रेडों के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप टेªनिंग के लिए भी शिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।

रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड, मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई मार्कशीटस, हिमाचली बोनाफाईड सहित 2 पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...