चंगर शेत्र के गांव मसेवाल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा की शुरुआत

--Advertisement--

Image

बाबा गुरदेव सिंह जी शहीदी बाग वालों ने नारियल तोड़कर बस की की शुरुआत, हिमाचल पंजाब के लोगों को मिलेगा लाभ।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

चंगर क्षेत्र से जो लोग पीजीआई चंडीगढ़ इलाज करवाने के लिए जाते हैं, उनकी सुविधा हेतु मसेवाल वाल के निवासियों गुरदियाल सिंह केटीसी, हरदियाल सिंह सरपंच मस्सेवाल, सुरेंद्र सिंह तीन भाइयों की और क्षेत्रवासियों के सहयोग के साथ क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए निशुल्क बस सेवा की शुरुआत की गई ।

जिसके शुभारंभ बाबा गुरदेव सिंह शहीदी बाग वालों नारियल तोड़कर कर किया।

इस अवसर पर गुरदयाल सिंह मस्सेवाल वालों ने बताया कि यह बस रोजाना सुबह 5:00 बजे यहां से रवाना होगी तथा शाम के समय मरीजों को लेकर वापस आएगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा के इस बस के चलने से हिमाचल पंजाब के चंगर क्षेत्र गरीब के लोगों को बहुत ही लाभ होगा।

क्योंकि पहले उनको चंडीगढ़ पीजीआई जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब वह निशुल्क पीजीआई चंडीगढ़ आसानी से आ जा सकते हैं ।

इसलिए उन्होंने इस के लिए प्रबंधकों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...