हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले CM सुक्खू ने 6 मुख्य संसदीय सचिवों को दिलाई शपथ

--Advertisement--

Image

शिमला, 08 जनवरी – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले रविवार सुबह छ मुख्य संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई।

विधायक किशोरीलाल आशीष बुटेल, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर, रामकुमार और मोहनलाल बरागटा ने बतौर मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शपथ ली।

सुक्खू ने कांगड़ा जिला व सोलन जिला से दो-दो, कुल्लू जिला और शिमला जिला से एक-एक मुख्य संसदीय सचिव बनाया है। इस तरह मुख्य संसदीय सचिव की नियुक्ति में चार जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।

बता दें कि हिमाचल में पिछली जयराम सरकार के कार्यकाल में संसदीय सचिव नहीं बनाए गए थे। वर्ष 2012 से 2017 की कांग्रेस की वीरभद्र सरकार 7 और 2007 से 2012 की धूमल सरकार में 03 मुख्य संसदीय सचिव बने थे।

बता दें कि सूबे में कैबिनेट विस्तार को लेकर तो चर्चाओं का बाजार काफी गर्म था, लेकिन संसदीय सचिव बनाने को लेकर सुक्खू ने कोई संकेत नहीं दिए थे।

लिहाजा रविवार सुबह अचानक ही 6 संसदीय सचिव बनाकर सुक्खू ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला है।

उधर इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। साथ ही मुख्य संसदीय सचिवों के परिवार भी इस दौरान मौजूद रहे।

वहीं,शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी मुख्य संसदीय सचिवों को भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में ही मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी शपथ ग्रहण समारोह होना है। उन्होंने मंत्री बनने वाले विधायकों को भी अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...