खाई में गिरी आल्टो कार, दो की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 07 जनवरी – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल संगडाह के अंतर्गत देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। दुर्घटना में दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक देर रात ददाहू-संगडाह मार्ग पर खड़कोली के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान सतपाल (47) पुत्र पुन्नू राम व दुर्गाराम पुत्र कुंदन सिंह (36) के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में (40) घायल जय प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है, जबकि 25 वर्षीय रविन्द्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी है कि यह सभी ददाहू से अपने गांव कांडो जा रहे थे।

एसडीएम डॉ. विक्रम नेगी ने बताया कि एक घायल को राहत राशि जारी की जा चुकी है और मृतकों के परिवार को भी पूरी राहत राशि देने की आदेश दिए गए हैं, जबकि पटवारी रजाना अंकुश मृतकों के परिजनों से भी संपर्क कर रहे हैं।

वहीं संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग पर हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय पंचायत प्रधान ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...