हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार, सुक्खू के 7 मंत्रियों ने राजभवन में ली शपथ

--Advertisement--

Image

शिमला, 08 जनवरी – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार किया गया।

इसमें कुल 07 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्रिमंडल विस्तार में शिमला जिला का दबदबा रहा है। इस जिले से सबसे ज्यादा 03 मंत्री बने हैं। जबकि सर्वाधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा जिला को एक मंत्री मिला है।

पहले सोलन से 82 वर्षीय विधायक धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। उनके बाद ज्वाली के विधायक चन्द्र कुमार, फिर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह और सबसे आखिर में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हर्षवर्धन और जगत सिंह ने अंग्रेजी जबकि अन्य नए मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।

मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठता व अनुभव के साथ युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को भी साधा गया है।

सुक्खू मंत्रिमंडल में 82 वर्षीय धनीराम शांडिल सबसे उम्रदराज और 33 साल के विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा मंत्री हैं। धनीराम शांडिल और चन्द्र कुमार को छोड़कर अन्य 05 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।

धनीराम शांडिल और चन्द्र कुमार पूर्व वीरभद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सुक्खू मंत्रिमंडल में अधिकतम 10 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस तरह अभी मंत्रियों के तीन पद रिक्त हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में शिमला संसदीय क्षेत्र से 05 मंत्री बने हैं, जबकि कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र से एक-एक मंत्री बना है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कोई भी मंत्री नहीं बनाया गया है। इसकी वजह यह है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...