सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल

--Advertisement--

Image

शिमला, 31 दिसंबर – नितिश पठानियां 

साल के आखिरी रोज भूकंप के झटकों से हिमाचल प्रदेश की जमीन हिली है। शनिवार सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर राज्य में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र बिंदु मंडी जिला में जमीन से 05 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 थी।

तीव्रता कम होने की वजह से अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर पाए। भूकंप से किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

पिछले 15 दिनों में हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में चार बार भूकंप आया है। बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा में 2.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे।

इससे पहले 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति जिले में 2.6 और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में 3.4 की तीव्रता का भूकम्प आ चुका है।

हालांकि इन झटकों से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप से प्रदेश के लोग दहशत में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...