सोलन में HRTC बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची 36 यात्रियों की जान

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

शमलेच के समीप शुक्रवार को करीब 4 बजे एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि टेक्निकल फॉल्ट आने की वजह से बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराई।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक छोटी से गलती से बस 100 फुट नीचे गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे के समय बस में तकरीबन 36 यात्री सवार थे।

बस के परिचालक कपिल ने बताया की उतराई होने की वजह से बस ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।

वहीं चालक द्वारा यात्रियों को पहले ही इस बारे आगाह कर दिया गया था। जिससे सवारियों ने कसकर अपनी अपनी सीटें पकड़ ली थी। सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया है।

एसडीएम सोलन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली मौके पर पहुंचे, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...