भारतीय जनता पार्टी शाहपुर परिवार ने हीराबेन के निधन पर जताया अत्यंत दुःख

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार प्रात: अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारतीय जनता पार्टी शाहपुर परिवार से दीपक अवस्थी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। हीरा बा का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला।

माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है। सादगी, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी मां के चरणों में सादर प्रणाम निवेदित करता हूं। ईश्वर प्रधानमंत्री जी व परिजनों को संबल प्रदान करें और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...