बद्दी : शातिर ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर महिला से ठगे 2.41 लाख

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी के तहत मानपुरा में साइबर ठग ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर एक महिला से 2.41 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि पहले उसे किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपने आप को कुरियर कंपनी का एजैंट बताया और कहा कि एक कुरियर आया है, जिसमें ड्रग्स सहित अन्य अवैध सामान है।

ठग ने उक्त कुरियर के संदर्भ में एक शिकायत मुंबई पुलिस को भेजने की बात कही और उसके बाद मुंबई पुलिस का इंस्पैक्टर बनकर फोन किया और केस दर्ज करने का डर दिखाया।

महिला ने कहा कि कॉल करने वाले ने खुद की पहचान पुलिस इंस्पैक्टर नरेश के तौर पर बताई और कहा कि इस मामले को मनी लाॅन्ड्रिग केस से जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद उक्त महिला झांसे में आ गई और 2 लाख 41 हजार 988 रुपए दे दिए।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह से न डरें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...