बिलासपुर में बाहरी राज्यों से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक चालकों से मारपीट, मोबाइल भी तोड़े

--Advertisement--

Image

बिलासपुर,  30 दिसंबर – सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली-205 पर जामली के समीप कुछ अनजान लोगों द्वारा बाहरी राज्य से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को  रोका गया। इस दौरान चालकों के साथ मारपीट भी की गई। ट्रकों से सीमेंट के नीचे उतारा गया है, जिसके बाद सीमेंट की बोरियों को भी फाड़ दिया गया।

ट्रक चालकों कि जब वह सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे तो जामली के समीप 30-40 अज्ञात लोग सड़क पर खड़े हुए थे। सभी ने गाड़ियां को सड़क के किनारे लगाया था। इन सभी द्वारा हमारे साथ  मारपीट की गई और मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए।

गाड़ी में रखे सीमेंट की कुछ बोरियों को फाड़ दिया गया जबकि कुछ पर पानी फेंक दिया गया। घटना देर रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है।10 ट्रक चालकों के साथ यह मारपीट हुई है। उधर ट्रक चालकों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

बता दें कि हिमाचल की दो समनत फैक्ट्री बंद होने के कारण प्रदेश में सीमेंट की ट्रांसपोर्टेशन बंद है। बिलासपुर के बरमाणा व सोलन के दाड़लाघाट स्थित दो सीमेंट उद्धयोग बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने अल्ट्राटेक कम्पनी को सीमेंट का आर्डर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...