हार से सदमे में भाजपा नेता, इसके चलते कर रहे सुखविंदर सिंह सुखु सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि  वह अपनी विफलताओं व कारगुजारियों से लोगों का ध्यान भटकाने  की नाकाम कोशिश कर रही है। भाजपा के नेता चुनावों में करारी हार से सदमे में है और इसके चलते वह प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहें है।

उन्होंने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में उप चुनावों में करारी हार के बाद जिस प्रकार हवा हवाई घोषणाओं का पिटारा खोला,वह केवल राजनैतिक लाभ के लिये लोगों को गुमराह करने का एक मात्र  असफल प्रयास था। झूठी घोषणाएं कर भाजपा ने लोगों को ठगने का पूरा प्रयास किया,पर लोग भाजपा के किसी भी झांसे में नही आये।

उन्होंने कहा है कि अगर जयराम सरकार ने समय रहते लोगों की समस्याओं को देखा होता, दूर किया होता तो प्रदेश विकट परिस्थितियों से न गुजरता।

किमटा ने कहा कि प्रदेश आज 75 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है। भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा को केंद्र से एक भी पैसे की ऐसी कोई मदद सरकार को नही मिली जिससे प्रदेश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था पटरी पर आती।

किमटा ने कहा कि बगैर किसी बजट प्रावधान के प्रदेश में लोगों को गुमराह करने के लिए जयराम सरकार ने  चुनावों से पूर्व धड़ाधड़ अनेक कार्यलय खोलने की घोषणाओं से लोगों को खुश करने का प्रयास किया।इन कार्यलयों में न तो नए कर्मचारियों के पद स्वीकृत किये गए और न ही इन कार्यालयों के लिये कोई वितीय प्रबंध किया गया।एक स्थान से दूसरे स्थान में कुछ एक कर्मचारियों को भेज कर खाना पूर्ति करने की पूरी कोशिश की गई।

किमटा ने कहा कि जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के द्वारा दूरदराज क्षेत्रों में खोले गए सैंकड़ो स्कूलों के साथ साथ स्वास्थ्य संस्थान व अनेक कार्यलयों को यह कह कर बंद कर दिया था की उनके लिये कोई बजट नही था,जबकि इनके लिये वीरभद्र सिंह सरकार ने पूर्ण बजट का प्रावधान किया था। भाजपा ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ भी भारी भेदभाव किया।

किमटा ने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इस भेदभाव को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गुण दोष के आधार पर जनहित में कार्य करेगी।

उन्होंने कहा है कि सरकार ने जो भी कार्यलय डी नोटिफाई किये है वह पूरी तरह सोच समझ कर अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट के बाद किये हैं।उन्होंने कहा है कि जहां भी उचित होगा सरकार लोगों की मांग और आवश्यकता अनुसार पूरे बजट प्रावधान के साथ नए कार्यलय खोलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की प्रार्थमिकता लोगों को घर द्वार सुविधाओं में विस्तार करने का है,इसके लिए भाजपा को कोई भी चिंता नही करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी,भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...