डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में  वार्षिक समारोह की धूम

--Advertisement--

Image

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में  वार्षिक समारोह की धूम

शिव तांडव पर झूमे दर्शक।

एसडीएम काँगड़ा ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत

शाहपुर, अमित शर्मा;
डी ए वी पब्लिक स्कूल तियारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि नवीन तंवर माननीय उपमंडलाधिकारी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर स्तुति , डी एवी गान और स्वागत गीत से हुई। उसके उपरांत एलकेजी के विद्यार्थियों ने छोटी छोटी गइयाँ से सब का मन मोह लिया। यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने एक बट्टा दो दो बट्टे चार पर वाही वाही लूटी। पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने बम बम बोले, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रेम से हमको जीने दो, तीसरी कक्षा ने देश भक्ति पर प्रस्तुति दे कर सब को मुगध कर दिया। चौथी कक्षा ने प्यार बाँटते चलो, पांचवीं कक्षा ने शिक्षा पर लघु नाटिका, तेरी मिट्टी में मिल जाएं, अनेकता में एकता, पहाड़ी नाटी, हरयाणवी नृत्य और भंगड़ा आदि प्रस्तुति पर सब अभिवावकों का मन मोह लिया। अभिवावकों के लिए स्कूल द्वारा दस लकी पेरेंट्स ड्रा भी निकले गए। प्रधानाचार्य एकता अत्रि ने वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी और आये हुए अतिथिगणों का स्वागत किया। मुख्यातिथि एसडीएम नवीन तंवर ने 12वीं कक्षा से आर्यन, और दसवीं कक्षा से अदिति को स्कूल में टोपर रहने पर इनाम मिला। इसके अलावा खेल पुरस्कार सम्मुख, देवन, अरमान, लक्ष्य, साहिल, शिवम, वीरेश, नलिन, निश्छल, हर्षित, प्रिंस, समक्ष, शिवेश, सुमन्यु को सम्मानित किया गया । कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने शिव तांडव पर सभी को भक्तिमय कर दिया। अंत में यशिन्दर ठाकुर ने सभी आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में अध्यापक कुसुम, नरेश, अनिता, मीनाक्षी, रीना, पवन , लक्षमी, प्रियंका, यशविन्दर, कुलभूषण, अरुण, सनी, विनय, रोज़ी, रुचिका, वरिंदर, संजय, रवि, राकेश भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...