राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में दिनांक 25 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर पी एल भाटिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा स्वयंसेवीयों द्वारा सरस्वती वंदना गाकर की गई।

स्वयंसेवीयों ने एनएसएस गीत गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अलका ने स्वागत संबोधन में सभी का स्वागत किया और अगले 7 दिनों तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी मुख्य अतिथि डॉ पी एल भाटिया ने अपने संबोधन में समाजसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी।

मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवीयों को पूरी लगन और निष्ठा से समाज के पिछड़े तबके के उत्थान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवीयों द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न भागों की सफाई की गई। इस समारोह में प्रोफेसर सीमा ओहरी, प्रोफेसर यजुवेंद्र गिरी व स्टाफ के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...