शाहपुर बाजार को उजडऩे से बचाने का हर संभव करेंगे प्रयास – केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

‘शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति’ का प्रतिनिधिमंडल संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीकांत लगवाल तथा शाहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सोंधी की अध्यक्षता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया से मिला। सर्वप्रथम उन्होंने पठानिया को विधायक बनने पर बधाई दी तथा उनका मुंह मीठा करवाया।

तत्पश्चात पठानिया को फोरलेन निर्माण के बाद व्यापारियों को होने वाले नुकसान के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए जहां फोरलेन की सख्त जरूरत है।

वहीं इसके बनने के बाद व्यापारियों के पुनस्र्थापना की भी आवश्यकता है क्योंकि फोरलेन की जद में आने से व्यापारी वर्ग स्वयं तो बेरोजगार होंगे ही साथ ही उनके साथ कार्य करने वाले लोग भी बेरोजगार हो जाएंगे।

इस बारे विधायक केवल सिंह पठानिया ने तत्काल संज्ञान संज्ञान लेते हुए एसडीएम शाहपुर डा. मुरारी लाल से दूरभाष पर कहा कि वह एनएचएआई के अधिकारियों, निजी कर्मचारियों के साथ इनके वन और टू के दस्तावेजों सहित रविवार को मीटिंग निर्धारित करें।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलवाया कि वह शाहपुर बाजार को उजडऩे से बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा शाहपुर के हक की लड़ाई के लिए दिल्ली तक जाना पड़ेगा तो जाऊंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...