शाहपुर: पानी की बूंद बूंद को तरस रहे दरगेला के थेड़ा गांव के वाशिंदे

--Advertisement--

Image

दो माह से नल में नहीं टपकी पानी की बूंद, ग्रामीणों ने कहा पानी की समस्या दूर न हुई तो देंगे धरना

शाहपुर – नितिश पठानियां

यूं तो पिछली सरकार ने हर घर नल योजना के तहत हर घर में नल तो लगा दिये परंतु आज भी कई जगहों पर पानी की बूंद तक नहीं आई है।

ऐसा ही मामला विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत दरगेला के गांव थेड़ा में देखने को आया है। जहां गांव में पिछले दो माह से पानी की एक बूंद भी नल से नहीं टपकी है। ऐसे में उन्हे एक किलोमीटर की उतराई और चढ़ाई चड कर जल शक्ति विभाग के बने टैंक से पानी ढोकर लाना पड़ता है।

ऐसे में पीने को पानी तो ढोया जा सकता है परंतु कपड़े धोने के लिये, शौचालय के लिये व पशुओं को पिलाने के लिए दो किलोमीटर का सफर कर के खड़ से पानी ढोकर लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की इस मांग को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं परंतु इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों में काकू, जोधा, पवन, कृष्ण, रीता, शांति, लांबी, बबली, सवर्णा देवी, दुर्गा देवी आदि ने बताया कि इस विषय में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं परंतु उन्हे पानी नसीब नहीं हुआ है।

लोगो ने बताया कि उन्होंने जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता को पानी की इस समस्या से कई बार अवगत करवाया पर उन्होंने हमेशा यह कह कर बात को टाल दिया कि (नोली) जहां से पानी आने का साधन है। वहां पर पानी की बहुत कमी है।

पर पानी को मोहताज़ हुए इन ग्रामीणों ने खुद नोली का दौरा किया और पाया कि वहां पर पर्याप्त पानी है। पर पानी कि पाइप टूटी हुई है जिस कारण से पानी नहीं आ रहा है।

ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो महिलाएं खाली बर्तन लेकर उनके कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी। क्योंकि बिना पानी महिलाओं को घर के कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन हमें आंदोलन भी करना पड़ सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...