भटियात के बलेरा में खोले शराब ठेके का विरोध, ग्रामीणों ने रैली निकाल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

भटियात – अनिल संबियाल

चम्बा जिला के उपमंडल भटियात के बलेरा में खोले गए शराब ठेके का विरोध शुरू हो गया है। ठेके को बंद करने के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ग्राम पंचायत बलेरा व जियूंता की महिलाओं, सैक्रेड हार्ट स्कूल डल्हौजी के सोशल वर्कर्ज व स्वयं सहायता समूहों ने एक रैली निकाली।

रैली डल्हौजी के सुभाष चौक से शुरू होती हुई और एसडीएम डल्हौजी के कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि 17 दिसम्बर को सैक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल डल्हौजी के परिसर में महिलाओं का वैचारिक प्रशिक्षण शिविर हुआ था, जिसमें महिलाओं ने शराब की अवैध बिक्री को लेकर चिंतन व मंथन किया था।

साथ ही प्रशासन को एक ज्ञापन जारी किया था, जिसमें महिलाओं ने साफतौर पर एक स्वर में कहा था कि अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री तथा बलेरा में खोले गए ठेके को बंद किया जाए लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया गया। इसके चलते यह रैली निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री तथा ठेके को बंद नहीं किया तो प्रशासन का घेराव किया जाएगा। यही नहीं, चक्का जाम, भूख हड़ताल तथा आमरण अनशन करने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

ये रहे उपस्थित

इस रैली की अगुवाई संगीता व एडवोकेट सीमा चंदेल ने की। इस मौके पर जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष कमला देवी, सचिव राजकुमारी, रेखा देवी, सुनीता व वर्षा देवी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...