हिमाचल से चरस लेकर दिल्ली जा रहा था विदेशी नागरिक, भुंतर एयरपोर्ट पर दबोचा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

भुंतर एयरपोर्ट में एक विदेशी नागरिक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यहां एक विदेशी नागरिक फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी में तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा चैकिंग की गई तो ग्रीस के एक नागरिक से चरस बरामद की गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने ग्रीस के नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए ग्रीस के नागरिक की पहचान 56 वर्षीय ठेओडोरोस कोंस्तानटोपौलोस पुत्र कोंस्तानटिनोस ,सिटी एपफीरोस ग्रीस के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विदेशी नागरिक को भुंतर एयरपोर्ट में चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विदेशी नागरिक चरस कहां से लेकर जा रहा था इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...